भिवानी , जुलाई 10 -- हरियाणा के भिवानी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 13 जुलाई को जारी की जाएगी। यह सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित विभागों के सूचना पट्ट पर उपलब्ध होगी।

विश्वविद्यालय के एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि इस बार कुल 29 पीजी पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित