मुंबई , फरवरी 26 -- केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह मामला धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस के लिए कर्ज के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा को 2,220 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। आरोपों के अनुसार, इन कर्ज को संबंधित पक्षों के साथ फर्जी लेनदेन दिखाया और धन को दूसरे खातों में भेज कर उसका दुरुपयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित