नयी दिल्ली , जून 14 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक वरिष्ठ खंड अभियंता को ठेकेदार से कथित तौर पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी कुंतल चौधरी ने शिकायतकर्ता द्वारा पहले से पूर्ण किए जा चुके कार्य के लगभग 20 लाख रुपये के लंबित बिल को पास करने के बदले कथित तौर पर एक प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी।

ठेकेदार ने बिल पास कराने के लिए 12 जून को अभियंता से संपर्क किया था, जिसके बाद आरोपी ने भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कथित रूप से अवैध रकम की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित