नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए छह अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 25 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित