बिलासपुर , अप्रैल 24 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सरकंडा के सीपत चौक में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर की टीम ने छापा मारकर इस गोरखधंधे का खुलासा किया।

कार्रवाई के दौरान महामाया गैस चूल्हा सुधारक एवं विक्रेता और गर्ल्स हॉस्टल संचालक लव निमेष जायसवाल के पास से 19 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) और 35 छोटे (5 किलो) घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए। इस तरह कुल 54 सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा मौके से 7 रिफिलिंग नोजल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य उपकरण भी मिले।

जांच में सामने आया कि बिना किसी वैध अनुमति के गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग कर अवैध बिक्री की जा रही थी। यह गतिविधि न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित