नई दिल्ली , जुलाई 2 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेरिस में फ्रांस के दिग्गज वित्तीय सेवा कारोबार समूह बीएनपी परिबास के कॉर्पोरेट और संस्थाओं से जुड़े बैंकिंग कारोबार के उप मुख्य अधिशासी अधिकारी और अधिशासी चेयरमैन यान जेरार्डिन से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने कहा कि श्रीमती सीतारमण के साथ अनेक मुद्दों पर बातचीत की, इसमें भारत के प्रति वैश्विक कोषों की दिलचस्पी के बारे में भी चर्चा हुई।
श्री जेरार्डिन ने कहा कि वैश्विक निवेश कोषों ने भारत में एक निवेश की भरोसेमंद जगह के तौर पर दिलचस्पी दिखाई है और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की मज़बूती की तारीफ़ की।
वित्त मंत्री सीतारमण्यम ने उन्हें बताया कि सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र की भविष्य की प्रगति के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री ने इस बार के बजट में इस क्षेत्र के लिए 2047 तक की योजना पर एक कमेटी बनाए जाने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित