सीतापुर , सितंबर 23 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम शेरपुर के पास बुधवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने बताया मोहम्मद शादाब (25) निवासी ग्राम राहिला मऊ महमूदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर था जिसका शव बुधवार सुबह शेरपूर के पास शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस के निरीक्षण में शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं।अनुमान है कि नशे के ओवरडोज से इसकी मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं।
इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। टावर डंप एवं सीडीआर मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम में वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित