सीतापुर , अप्रैल 06 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव निवासी वीरू (25) कस्बे में हाई वोल्टेज लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह खंभे से चिपक गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव को खंभे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित