सीतापुर , सितंबर 02 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बिसवां थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार को विद्युत लाइन पर काम कर रहे एक लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार देर शाम बताया कि बिसवां के बड़े चौराहे से रायगंज जाने वाले मार्ग पर विद्युत लाइन ठीक करने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिश्रिख थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र पुत्र नत्थू लाइन पर काम कर रहे थे। अचानक उनका शरीर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने के बाद वह विद्युत खंभे से नीचे सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित