सीतापुर , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना रेउसा अंतर्गत सीतापुर बहराइच मार्ग पर गोहरैया नाले के पास बुधवार दिन में एक रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीरेंद्र अपनी पत्नी नीलम एवं बेटा निवासी ग्राम सकरारा के साथ दवा लेने रेउसा आ रहे थे, तभी एक बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल पति पत्नी को पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल भेजा. जहां पर वीरेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी नीलम का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस बस एवं ड्राइवर का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित