सीतापुर , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिलें हरदोई, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। इन वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज थे।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित