सीतापुर , अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत मुंशीगंज मोहल्ले में एक युवक की उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि कल मंगलवार देर रात मुंशीगंज के पास मृतक सलमान एवं उनके दोस्त आफाक, नौशाद, नीतीश कुमार, भैरव मिश्रा, रजत मिश्रा बियर पी रहे थे। शराब के नशे में उनमें आपस में कहासुनी होने लगी, जिसमें सलमान को गोली मार दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिये भेजा। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में आफाक, नौशाद, नीतीश कुमार को हिरासत में ले लिया है जबकि भैरव मिश्रा और रजत मिश्रा की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित