सीतापुर , जून 20 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के नैमिषारण्य क्षेत्र में शनिवार सुबह एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के फांसी पर लटके मिले। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह रामपुर खेवट गांव के लोग जब अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी आम के बाग में आम के पेड़ पर रजनी (17) एवं वंश (21) के शव लटके मिले। दोनों कल शाम से गांव से लापता थे, उनकी खोजबीन घर के लोग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रेमी युगल ने प्रेम संबंधों में बाधा के कारण आत्महत्या की है। रजनी का विवाह तय हो चुका था और दिनों पहले तिलक की रस्म पूरी हुयी थी। मौके पर सिंदूर, श्रृंगार का सामान आम के पेड़ के नीचे से बरामद हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित