सीतापुर , सितंबर 5 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना इमलिया सुल्तानपुर अंतर्गत शनिवार को दो अलग-अलग नदियों में दो युवक डूब गए. जिनकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया की कस्बा इमलिया निवासी राममिलन (16) धरनाग मार्ग पर स्थित सरायन नदी के पुल के पास भैंस को निकालने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

एक अन्य घटना में आज देर शाम संदीप (25) निवासी पिपरी तिलक सिंह पिराई नदी के गहरे पानी में चला गया. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस को सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ एवं जल पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों एवं परिजनों की भीड़ लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित