सीतापुर , अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर-गोला मार्ग पर सोमवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि निजामपुर के पास एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से अंधेरे में टकरा गई। हादसे में अंकुर गौतम (22) निवासी दसई खेड़ा थाना खैराबाद तथा देवीदास निवासी भीलवा सधना की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल विष्णु कुमार (23) निवासी दसई खेड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तथा वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित