सीतापुर , अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जा रही दो सगी बहनों को पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे एक बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेनीपुर निवासी जगदीश की पुत्रियां शुभी (14) और रीता (12) बुधवार सुबह विद्यालय पढ़ने जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम जोधपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शुभी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन रीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को उपचार के लिए मिश्रिख अस्पताल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित