सीतापुर , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र के करौंदा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस उपाधीक्षक अमन सिंह ने बताया कि करौंदा गांव निवासी शब्बीर (20) मंगलवार रात अपने कमरे में सोया था। देर रात उसका शव कमरे में मिला। शव पर सिर, गर्दन और सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेउसा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर चोट के निशान संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित