सीतापुर , मई 21 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर बताया कि ग्राम इसराइली निवासी दीपक का अपनी पत्नी छाया देवी से किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया था। विवाद से नाराज होकर दीपक ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी रही।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित