सीतापुर , जुलाई 3 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना सकरन अंतर्गत शुक्रवार सुबह थाना पुलिस एवं एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की चेकिंग के दौरान 25000 का इनामियां बदमाश पकड़ा गया, उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अभियुक्त आशिक निवासी ग्राम जतारा थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी थाना सकरन क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर रोड के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षक एवं गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई कार्रवाई में उपरोक्त अभियुक्त घायल हो गया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आशिक काफी समय से वंचित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के पास से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की, तमंचा ,कारतूस और एक कान का कुंडल पीली धातु का बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित