सीतापुर , सितंबर 30 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव पड़े मिले। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस क्रम मेंथाना सिधौली क्षेत्र के ग्राम मनकापुर में आज बुधवार सुबह गांव के तालाब के पास युवक का शव मिला. अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप (30) निवासी मनकापुर का शव तालाब के पास पड़ा मिला. घर वालों को सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल मंगलवार रात में इसका अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह थाना रामपुर मथुरा अंतर्गत कठुआ घाट माजरा सोहराई निवासी अवधेश कुमार चौहान (18) का शव पानी भरे खेत में आज बुधवार दिन में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित