नयी दिल्ली , जुलाई 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने नीट प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बुधवार पत्र लिखकर अपना अनशन समाप्त करने की भावुक अपील की है।
सोशल मीडिया पर सीजेपी की ओर से जारी खुले पत्र में कहा गया है, "पूरे सम्मान और आभार के साथ, हम आपसे (श्री सोनम) विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृपया अपना अनशन समाप्त करें। आपके त्याग ने पूरे देश के हजारों छात्रों को प्रेरित किया है। गत 20 जुलाई को विभिन्न राज्यों से युवा आपके और इस आंदोलन के समर्थन में आये। आपने यह साबित कर दिया है कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति से बड़ी है और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।"छात्रों के अधिकारों और परीक्षा न्याय की मांग को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन के बीच समर्थकों ने अनशन पर बैठे सोनम सर से अपना उपवास समाप्त करने की भावुक अपील की है। सोशल मीडिया पर सीजेपी के खुले पत्र में उनसे अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित