नयी दिल्ली , अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी आ रहे कर्नाटक के स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के एक दल को दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली से दूर ले जाया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा तथा कानूनी सहायता तक पहुंच को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

पार्टी ने जारी एक बयान में दावा किया कि इस समूह में लगभग 15 से 20 पुरुष और 12 से 13 महिलाएं शामिल थीं। पार्टी ने हिरासत में ली गई महिलाओं को ले जाने वाली टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों की कथित गैर-मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की और सवाल उठाया कि क्या महिलाओं को हिरासत में लेने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

सीजेपी ने कहा कि कर्नाटक में स्वयंसेवकों के परिवार और कानूनी प्रतिनिधि उनके ठिकाने तथा स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। पार्टी ने मांग की है कि संबंधित प्रशासन और पुलिस अधिकारी उनके वर्तमान स्थान और जिन परिस्थितियों में उन्हें हिरासत में लिया गया है, उसका तुरंत खुलासा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित