जयपुर , सितंबर 05 -- राजस्थान में पुलिस की सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सीआईडी क्राइम ब्रांच द्वारा ईनामी अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में यह अफीम जब्त की गई जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित