देहरादून , फरवरी 05 -- उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का बड़ा नेटवर्क का झंडाफोड़ किया है। सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने यहां छापा मारकर 146 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर सहित रिफिलिंग के आधुनिक संयंत्र बरामद किए हैं। जबकि वहां काम कर रहे सभी लोग भाग जाने में सफल हो गए।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार, आज सुबह पूर्ति विभाग की टीम के साथ पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र के लक्कड़ घाट, गली नंबर तीन में एक निर्माणाधीन भवन पर छापा मारा। भवन के अंदर से 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि पास खड़े दो लोडर वाहनों से 63 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि मौके से पांच बिजली से संचालित रिफिलिंग किट, 15 रिफिलिंग बांसुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। टीम को देखकर मौके पर मौजूद युवक फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित