जालौन , अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में शनिवार को उरई जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एवं अधीनस्थ कार्यालय भवन परियोजना का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने सी एंड डीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम, झांसी को निर्देशित किया कि लगभग 391.77 लाख रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना को हर हाल में 30 जून तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए तथा समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। फिनिशिंग कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित