जालौन , मई 2 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क मिल रही हैं और चिकित्सकों द्वारा उचित उपचार दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित