उज्जैन , जून 25 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नीलगंगा थाना पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की सहायता से गुम अथवा चोरी हुए 27 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर बरामद किए गए मोबाइल फोन और टैबलेट की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। बरामद उपकरणों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में उज्जैन पुलिस द्वारा 'सेफ 2.0' जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा मोबाइल गुम होने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल के उपयोग संबंधी जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित