पटना , जुलाई 26 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) स्थापना दिवस की बधाई तथा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भारत संघ का एक प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है, जिसे आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है।

डॉ. कुमार ने कहा कि यह बल रियासतों के भीतर बढ़ती राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति से निपटने के लिए 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया और 28 दिसंबर 1949 को इसे "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल" का नाम मिला।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सीआरपीएफ की बहुआयामी भूमिका की कल्पना की और इसे एक नए स्वतंत्र राष्ट्र की उभरती जरूरतों के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आएएएफ) , कमांडो बटालियन फॉर रिज़ोल्यूट एक्शन (कोबरा), वीआईपी सुरक्षा विंग और महिला बटालियन जैसी विशेष इकाइयां सीआरपीएफ के अंग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित