जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा के 96 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्वोत्तम सेवा, अति उत्तम सेवा एवं उत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजस्थान पुलिस दिवस की श्रृंखला में शनिवार को जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाइन में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय ने उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए 30 कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिह्न, 33 को अति उत्तम सेवा चिह्न तथा 33 को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित