टिहरी , नवंबर 02 -- उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिला में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्प्टी पुलिस ने दो युवकों को 708 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली कैम्प्टी पुलिस ने चौकी नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के समीप जांच के दौरान दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित