रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) , अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की पुलभट्टा पुलिस ने सोमवार को सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग छह कुंतल अवैध मांस जब्त किया गया और लगभग चार पशुओं को मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सिरौली कला गांव में लंबे समय से अवैध रूप से पशुओं के काटने के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलभट्टा थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गईं।

टीमों ने आज सुबह सिरौली कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में नईम उर्फ मुन्ना (27) निवासी वार्ड 2, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, मुजीम (28) निवासी मोहल्ला शेखुपुरा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, रशीद (65) निवासी वार्ड 4, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, शाहिद (35) ग्राम देवरनिया मुड़िया, थाना देवरनिया, जिला बरेली (उ0प्र0), फईम (29) निवासी वार्ड 18, कुरैशी मोहल्ला, थाना किच्छा, कलुवा (36) निवासी वार्ड 2, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, सलमान (29) निवासी वार्ड 2, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, अशरफ कुरैशी (40) निवासी वार्ड 1, इन्द्रानगर, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, सलील अहमद (45) निवासी वार्ड 1, इन्द्रानगर, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, कासिम (करीब 18) निवासी वार्ड 1, इन्द्रानगर, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा शामिल हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित