सिरसा , सितंबर 02 -- हरियाणा में नगरपरिषद के सफाई कर्मियों की पिछली आठ अगस्त से आरंभ हुई हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सिरसा शहर में आज कूड़ा-कचरा उठाने आई गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। पहले अज्ञात लोगों ने उस गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और बाद में गाड़ी के सामने वाला ग्लास तोड़ दिया गया। गाड़ी चालक रोहताश से भी मारपीट की गई और हमलावर उसे नीचे उतारकर दूर ले गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग गए थे। वहीं राज्य सरकार ने आज 14 अधिकारी व कर्मचारी को निलंबित कर दिया जिनमें चार कर्मचारी सिरसा के है। निलंबन की खबर ज्यों ही सिरसा पहुंची तो धरना दे रहे सफाई कर्मियों ने आदेशों की प्रतियां फूंकी।

घटनाक्रम के अनुसार शहर में बेगू रोड स्थित मोहंता गार्डन की है। जहां पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी कचरा उठाने के लिए पहुंची थी। जब कचरा उठाने लगे तो बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही उन्होंने धक्का-मुक्की की। महिलाएं गाड़ी में कचरा डाल रही थी और वो भी सहम गई। कचरा उठाने आए दो अन्य युवक भी हमलावरों से डरकर गाड़ी से उतरकर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये आरोप सफाई कर्मचारियों पर ही लगे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ये ऐसी पहली घटना है। झगड़े के बाद दोनों युवक वापस लौटे और गाड़ी को संभाला। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर आगामी कार्रवाई करेगी।

उधर, हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग में विभागीय कार्रवाई करते हएु महानिदेशक (डीजी) शेखर विद्यार्थी ने प्रदेशभर के 14 अधिक -कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें सिरसा फायर स्टेशन के तीन लीडिंग फायरमैन भी निलंबित कर्मचारियो में शामिल है।

विभागीय आदेश के अनुसार, सिरसा फायर स्टेशन में तैनात सुखदेव सिंह, ऋषि सिहाग और संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही तीनों क र्मचारियों का मुख्यालय भी सिरसा से बदलकर प्रदेश के अलग-अलग फायर स्टेशनों पर निर्धारित कि या गया है। सुखदेव सिंह का मुख्यालय अंबाला कैंट, ऋषि सिहाग का पंचकूला और संजय सिंह का मुख्यालय नूंह फायर स्टेशन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित