पंचकूला , अगस्त 08 -- हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद क्षेत्र के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार और चरखी दादरी समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार दोपहर 12:04 बजे तहसील स्तर का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है, जो दोपहर 3:04 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पूर्वानुमान के अनुसार नाथूसरी चौपटा, फतेहाबाद, रानियां, सिरसा, रतिया और डबवाली के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित