मुरैना , अक्टूबर 03 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के अंबाह विकासखंड के डंडोली गांव में शनिवार सुबह सियार के हमले में पूर्व सरपंच रामवीर सखबार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अंबाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रामवीर सखबार सुबह अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के दौरान रामवीर सखबार ने शोर मचाया, जिसके बाद उनकी पत्नी और पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सियार के चंगुल से बचाया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अंबाह अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित