मिर्जापुर,11मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
श्री सिन्हा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से विंध्य धाम पहुंचे और अपराह्न में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने सारे धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय राजन पाठक पंडा और उनकी टीम द्वारा सम्पन्न कराया गया। उनके यहां पहुंचने से पूर्व पूजा सामग्री की व्यवस्था कर ली गई थी। उपराज्यपाल ने एक सामान्य यजमान की तरह देवी की पूजा की और मंदिर की परिक्रमा पूरी की।
इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उपजिलाधिकारी गुलाब राम और उपपुलिस अधीक्षक अमर सिंह ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित