सिद्धार्थनगर, सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी शीतल प्रसाद में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने थाना ढेबरुआ पुलिस टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री एवं भोजन वितरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित