सिद्धार्थनगर , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में थाना उसका बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण और थाना उसका बाजार प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को आज दोपहर दो बजे सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जो कि चेतिया बाजार, थाना मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर का निवासी है। जिसके विरुद्ध उसका बाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 और 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 में दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित