सिद्धार्थनगर , सितंबर 23 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नरायनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने भेलौहा पेट्रोल पम्प के पास से आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(1), 352 और 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोंडा जिले के खोड़ारे थाने में वर्ष 2018 से 2022 के बीच चोरी के प्रयास, चोरी का सामान रखने, अदालत में पेश न होने, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित