सिद्धार्थनगर , सितंबर 17 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16/17 सितंबर की रात चेकिंग और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी मिथिलेश यादव को रानीगंज तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित