सिद्धार्थनगर , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर पुलिस ने शनिवार को अपहरण एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए इस मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार ने बताया कि "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त रियाजुद्दीन अंसारी को चिताही तिराहा से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
इस संदर्भ में थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 164/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 87 और 137(2), एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(वी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एल )/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त ग्राम बेतनार थाना त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित