सिद्धार्थनगर , सितंबर 21 -- उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए संबंधित वांछित अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार ने यहाँ बताया कि थानाध्यक्ष थाना अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक रुदल प्रसाद एवं उनकी टीम ने मुकदमा संख्या 162/2026 धारा 64(2)/87/137(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपहृता की बरामदगी करते हुए अभियुक्त सुरेन्द्र कुशवाह को चिताही तिराहा से गिरफ्तार किया कर लिया है।

आरोपी ग्राम खम्हरिया थाना करेली, जनपद नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश का निवासी है। जिसे विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित