सिद्धार्थनगर , सितंबर 7 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिश्रौलिया थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अशोक चौधरी, निवासी सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया, थाना शोहरतगढ़, को सोमवार को थानाक्षेत्र के बभनी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित