सिद्धार्थनगर , अगस्त 28 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने सहभागिता कर आपसी सद्भाव और सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाईचारे का पवित्र पर्व है। अलग-अलग धर्मों के लोग जब एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं तो इससे सामाजिक एकता और आपसी विश्वास मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि जिला कारागार में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम सर्वधर्म सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित