हिसार , अक्टूबर 29 -- हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर के पास गांव कालीरावण में गुरुवार को सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने नहर में शव बहते देखे तो पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। आशंका है कि वे आसपास की किसी फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि त्योहार के अवसर पर बोनस या दिहाड़ी मिलने के बाद दोनों नहर के पास घूमने और नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित