मैसूरु , जुलाई 27 -- कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) यतींद्र ने अपने पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्दारमैया के चुनावी राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को पक्का बताते हुए कहा कि इस पर दोबारा विचार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। श्री यतींद्र ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे पिता ने एक बार जो कह दिया, सो कह दिया। वह अपना फैसला दोबारा नहीं बदलेंगे।" उन्होंने जोर दिया कि न तो परिवार और न ही कांग्रेस पार्टी इस 80 वर्षीय नेता को अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित