हरिद्वार, अप्रैल 10 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने गुरुवार देर रात को व्यापक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर सिडकुल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, ढाबों, होटल एवं शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचा रहे लोगों को मौके पर ही दबोच लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित