चंडीगढ़ , अप्रैल 01 -- पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका का पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और झूठे प्रचार अब टूट रहे हैं।
श्री जाखड ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सिख समुदाय के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है और इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि श्री फूलका जैसे ईमानदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित