चंडीगढ़ , जनवरी 20 -- उत्कृष्ट प्रदर्शन के मद्देनजर सिख रेजिमेंट की बटालियनों को थल सेनाध्यक्ष तथा वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व द्वारा यूनिट प्रशस्ति पत्र एवं यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
जनवरी 2026 में सिख रेजिमेंट की कुल सात बटालियनों को सम्मानित किया गया। इनमें से दो बटालियनों को थल सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशस्ति पत्र, एक बटालियन को थल सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशंसा पत्र, तथा चार बटालियनों को आर्मी कमांडर यूनिट प्रशंसा पत्र से अलंकृत किया गया।
सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि एक ही अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में सम्मान प्राप्त करना एक दुर्लभ एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व में भी, जनवरी 2015 में, रेजिमेंट की छह बटालियनों को उनके अनुकरणीय सेवाभाव और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित