अमरोहा , जून 07 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में सिख समुदाय को लामबंद करने और समाजवादी पार्टी (सपा)के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को धार देने के लिए अमरोहा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक हुई ।
राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर ने बैठक में सिख सामाजिक न्याय यात्रा तथा पीडीए को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही सिखों के लिए अलग से 'सिख आयोग' के गठन की पुरजोर मांग की।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के सिख बहुल इलाकों में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के इरादे से आयोजित इस बैठक में पीडीए समाज सहित सिख समुदाय के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि आगामी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा)की सरकार बनाने के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित