शिवपुरी , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शहर के निकट कोटा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंध नदी पर बने पुल से किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विसर्जन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड ने सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था सहित आवश्यक प्रबंध किए हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की गई है। शिवपुरी में अष्टमी और नवमी के अवसर पर अधिकांश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित